एटा, मार्च 11 -- ऑटो में सफर के दौरान महिला के जेवरात पार करने वाली दो टप्पेबाज महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। बता दें कि गांव खैरपुरा निवासी संगीता देवी पत्नी राजन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले अलीगंज से अपने ससुराल खैरपुरा ऑटो से आ रही थी। ऑटो में पीड़िता के साथ बैठी टप्पेबाज महिलओं ने जेवरात पार कर महिलाएं खेरपुरा से एक बाइक से अलीगंज की ओर चली गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला सहित तीन आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र विजयपाल निवासी नगला गूजर थाना डबुआ जनपद फरीदाबाद हरियाणा बताया। इसके साथ एक महिला हरियाणा, एक महिला निवासी हिरौदी थाना मलावन की भी शामिल है। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.