लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- महेवागंज, संवाददाता। कोतवाली सदर के महेवा गांव निवासी महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर छप्पर में आग लगाने व खेत में लगे पेड़ उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी मीना देवी उर्फ शान्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपने खेत में सरसों की फसल बोई थी। उसको मवेशियों से बचाने के लिए खेत में छप्पर डाल रखा था। खेत की मेड़ पर आम व केले के पेड़ लगाया था। शनिवार देर रात गांव के ही दबंगों ने रंजिशन उसके खेत में लगे आम व केला के पेड़ों को उखाड़ कर फेंका और छप्पर में आग लगा दी। छप्पर जलकर राख हो गया। महिला ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.