बगहा, मार्च 30 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास की घटना घटी है।घटना 26 मार्च की है।मामले में महिला ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है। इसमे रियाजुल देवान, ताज मोहम्मद देवान व रोज देवान को आरोपित किया गया है।आरोप है कि घटना रात्रि करीब 11 बजे आरोपित गलत नियत से उसके घर मे घुस गए और उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।शोर गुल पर आरोपितों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिए और फरार हो गए।इसको लेकर गांव में पंचायती भी रखी गई।लेकिन आरोपित पंचायती मानने से इंकार कर गए।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...