इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- भरथना। कस्वा के मोहल्ला इन्द्रानगर निवासी स्नेहलता पत्नी अरविंद सिंह के अनुसार 5 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले के ही विभाकर यादव, निशाकर, विकास और शिवांशु उर्फ लकी गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उनका बेटा ऋतिक बाहर आया तो आरोप है कि सभी आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान घर में रखे टीवी, कुर्सी, मेज समेत अन्य सामान भी तोड़ दिया गया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। महिला ने बताया कि आरोपियों के पास लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.