फिरोजाबाद, मई 7 -- थाना खैरगढ़ के गांव स्यावरी में एक महिला ने गांव के कई लोगों पर घर पर हमला, पथराव, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्यावरी निवासी सुनीता पुत्री जाहर सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र संदीप के साथ रहती है और चूड़ी का काम करके परिवार का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि 6 मई की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर उनके घर के बाहर आ गए तथा गाली-गलौज करने लगे। डर के कारण उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर लिया।पीड़िता का आरोप है कि रवि, रमन उर्फ कालू, सचिन, आशीष, अनुज सहित करीब 20 से 25 लोगों ने घर पर पथराव किया और मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी पत्थर मारकर तोड़ दिया। पथराव करने से खिड़की, कूलर, पं...