अयोध्या, मार्च 2 -- सोहावल,संवाददाता। विकास खंड सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा ब्रह्मनान मजरे जुगवापुर सुल्तान नगर निवासी महिला सत्या देवी पत्नी रामसूरज ने एसडीएम सोहावल सविता राजपूत को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि उनके सहन के सामने सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सहन का नौ फिट फर्श तोड़कर खड़ंजा निर्माण किया गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत बीडीओ सोहावल से भी की है। महिला ने दिये गये शिकायती पत्र में खड़ंजा निर्माण हटवाए जाने के साथ ग्राम प्रधान व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया प्रकरण संज्ञान में है। मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...