भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर की रहने वाली महिला बीबी इशरत के गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने उसके खाते से 1.34 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह हटिया गई थी। वहीं पर उसका मोबाइल गुम हो गया। महिला ने अपने मोबाइल नंबर का दूसरा सिम निकलवाया। महिला ने साइबर थाने में दिए आवेदन में बताया कि उसी नंबर का सिम मोबाइल में लगाते ही खाते से पैसे की निकासी का मैसेज आ गया। महिला ने बताया कि चार बार में उसके खाते से रुपये की अवैध निकासी की गई। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ गए 50 हजार रुपये दो बार 50-50 हजार दो बार, एक बार 33,000 और एक बार 1,200 रुपये की अवैध निकासी उनके खाते से हुई। केस दर्ज करने के बाद साइबर पुलिस उन खातों की जांच में जुटी है...