मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बालाजी धाम मंदिर में कथा सुनने के दौरान ट्रांसपोर्ट्स की पत्नी के गले से बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी योगेंद्र मोहन तायल मुजफ्फरनगर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में महासचिव हैं। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी अनीता नई मंडी स्थित बालाजी धाम मंदिर में चल रही कथा सुनने गई थी। कथा में बैठे हुए महिला को एहसास हुआ कि उसके गले मे पड़ी चैन पर कोई हाथ लगा रहा है। अचानक आरोपी महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे आधार पर आरोपी की शिनाख्त गऊशाला रोड निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.