सीवान, अप्रैल 18 -- मैरवा। थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ से अपाची पर सवार दो उचक्के एक महिला के गले से सोने का चैन छीनकर फरार हो गये। पीड़ित महिला गुठनी थाना क्षेत्र के कोढवलिया गांव की माला देवी बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की महिला बाजार में समान खरीदने आयी थी। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो उच्चके आये और पीड़ित महिला के सोने का चेन छीनकर सीवान के तरफ फरार हो गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। यह भी पढ़ें- भवानी मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...