शामली, जनवरी 27 -- झिंझाना रोड पर स्थित आस्था नर्सिंग होम में महिला का गर्भपात(एमटीपी) करने के मामले में करनाल में जीरो एफआईआर कर करनाल एएसपी ने शामली एसपी को भेजा है। इस पर शामली कोतवाली में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले की जांच महीनों से चल रही थी। आस्था नर्सिग होम पर गत पांच सितंबर को हरियाण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान शामली के नोडल अधिकारी डा. अतुल बंसल भी उपस्थित थे। उस समय टीम अपनी जांच पड़ताल कर वापस लौट गयी थी। आरोप था कि हरियाणा के घरौड़ा क्षेत्र के माजरा गांव की एक महिला का 17 माह का गर्भपात किया गया था। बताया जा रहा है कि उस टीम को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। तब से इस मामले की जांच हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही थी। एफआईआर आरोप लगाया गया है कि चिकित्सक एवं स्टाफ आदि के ...