बक्सर, सितम्बर 3 -- नावानगर। सोनवर्षा थाना के वैना गांव निवासी उमा देवी पति अखिलेश चौबे के खाता से साइबर अपराधियों द्वारा 65900 रुपया निकाल लिया गया है। पीड़ित महिला के अनुसार उसके खाता से फर्जी अंगूठा लगा कर राशि की निकासी की गई है। इतना ही नहीं अपराधियों द्वारा उसके आधार कार्ड में पता को भी बदल दिया गया है। इसकी जानकारी पीड़िता को तब हुई, जब वह बैंक से पैसा निकालने गई। इस संबंध में पीड़िता द्वारा अज्ञात साइबर अपराधियो पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में पीड़िता ने लिखा है, कि यूको बैंक सोनवर्षा में उसका बचत खाता खुला हुआ है। उसके खाता से नौ बार मे बायोमेट्रिक तरीके से 65900 रुपया निकाल लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली...