मुजफ्फरपुर, मई 16 -- औराई। हथौड़ी थाने के डिहजीवर निवासी चुन्नी देवी के बैंक खाते से 26,400 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़िता ने बैंक ऑफ बड़ौदा की धरहरवा शाखा में आवेदन दिया है। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके खाते से चार अप्रैल को 10,000, छह अप्रैल को 10,000, सात अप्रैल को 6000 एवं 9 अप्रैल को Rs.400 रुपए की निकासी की गई है। बताया कि बिना अंगूठा लगाए ही खाते से पैसे की निकासी कर ली गई। हाल ही में औराई इलाके में कई लोगों के खाते से अवैध निकासी कर ली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...