महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ा लिया 36 हजार
रांची, सितम्बर 7 -- रांची। न्यू एजी कॉलोनी निवासी मौसमी महापात्रा से साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 36 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में मौसमी महापात्रा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मौसमी ने पुलिस को बताया कि छह अगस्त को सुबह में लेनदेन हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने न तो यह लेनदेन किया और न ही इसकी अनुमति दी। इसकी जानकारी उन्हें सुबह में तब हुई, जब उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर खाते से उड़ा लिया 98 हजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.