बुलंदशहर, जून 4 -- क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज विहार निवासी कविता पत्नी मोहन ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आनलाइन कंपनी का कर्मी बताया और घरेलू उत्पाद सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाने की बात कहीं। जिसकी बातों में महिला आ गई और उनके खाते से संबंधित जानकारी जुटा ली। जिसके बाद उनके खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकालने का एसएमएस आने पर पीड़ित महिला को जानकारी हुई। जिस पर महिला ने उक्त नंबर पर फोन किया, तो वह बंद आ रहा है। मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...