हापुड़, मार्च 5 -- सिंभावली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव खुड़लिया निवासी महिला के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह है कि महिला का मोबाइल नंबर करीब एक साल पहले खो गया था, लेकिन उसी नंबर के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई सक्रिय कर खाते से रकम उड़ा दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी पूजा ने बताया कि उनका मोबाइल करीब एक वर्ष पहले खो गया था। खोने वाला फोन नंबर उनके बैंक खाते संख्या से जुड़ा हुआ था और उसी नंबर के माध्यम से उनकी यूपीआई आईडी संचालित होती थी। मोबाइल नंबर बंद होने के बाद भी उनकी यूपीआई आईडी सक्रिय रही। हाल ही में मोबाइल कंपनी ने उनका पुराना मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को अलॉट कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने उस...