गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद एसबीआई बैंक शाखा के खाताधारक प्रमिला देवी के खाते 38,550 रुपए की फर्जी निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी महिला ने सोमवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और पुलिस से मामले की जांच पड़ताल कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। भुक्तभोगी जेरूवाडीह पंचायत के टिकलटो गांव की रहनेवाली है।

भुक्तभोगी का आवेदन थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि बैंक शाखा के खाता में मंईयां सम्मान योजना की राशि जमा कर रखी थी। इस बीच अज्ञात द्वारा उसके बैंक खाता से बारी बारी से बैंक खाता में जमा राशि को साफ कर दिया गया। महिला को बैंक खाता से रुपए की निकासी हो जाने की सूचना मिलते ही वह दौड़ती हुई डाक बंगला के कदमा टोल में स्थित ...