फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मंदिर दर्शन कर ई रिक्शा पर सवार होकर घर जा रही एक महिला के झपट्टा मारकर कान के कुंडल लूट लिये थे। इस वारदात में शामिल एक शातिर को कादरीगेट थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि इसके साथी को पहले ही पकड़ लिया गया था। लूटे गए कुंडल बरामद कर लिये गये हैं। एक तमंचा भी पाया गया है। पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अमेठी कोहना निवासी बालकृष्ण पाठक ने गुरुवार को थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी अवीता पाठक मठिया देवी मंदिर से दर्शन करने के बाद ई रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रही थीं। खानपुर पंचाायतघर के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने झपट्टा मारकर कान के कुंडल लूट लिये। इस पर केस दर्ज कि...