महिला के कुंडल गायब, दुकानदार हिरासत में
हरदोई, जून 9 -- पाली। कस्बे में एक महिला द्वारा खरीदे गए सोने के कुंडल रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। बाबरपुर गांव निवासी रिंकी पत्नी धीरेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को कस्बे की एक दुकान से सोने के कुंडल खरीदे थे। वह कुछ दूर स्थित एक कॉस्मेटिक एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर पायल खरीदने पहुंचीं। अपना पर्स दुकान पर ही भूल गईं। पर्स में नकद के अलावा खरीदे गए कुंडल भी थे। पर्स न मिलने का पता चलने पर रिंकी वापस दुकान पर पहुंचीं और दुकानदार से पूछताछ की। आरोप है कि दुकानदार ने पर्स मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला के बेटे ने दुकान में रखे सामान को हटाकर तलाश की तो पर्स वहीं से बरामद हुआ पर उसमें रुपये और कुंडल गायब थे। पीड़िता ने बताया कि उसने पंथवारी मंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.