सासाराम, जून 17 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 41 वर्षीय महिला के कथित अपहरण को लेकर उसके पुत्र ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है। दर्ज एफआईआर में 18 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी मां करीब दस दिन पहले घर से चली गई थी। उसने सुमंत कहार को नामजद आरोपित बनाते हुए कहा है कि उसने उसकी मां का ब्रेनवॉश कर अपने साथ ले गया है। युवक के अनुसार उसकी मां के पास करीब डेढ़ लाख रुपये नकद तथा बैंक खाते में लगभग 20 हजार रुपये जमा हैं। यह भी पढ़ें- अपहरण करने का लगाया आरोप उसे आशंका है कि आरोपित उसकी मां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में एसआई अमित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की बरामदगी तथा मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस जा...