भदोही, मई 14 -- औराई। थाना क्षेत्र के चकजोधी गांव में बुधवार की शाम तेज आंधी से एक महिला पर नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे बकरी चराने गई महिला की दबकर मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चकजोधी गांव निवासी 50 वर्षीय जानकी देवी घर के पास ही सिवान में बकरी चरा रही थी। शाम को अचानक तेज आंधी आया तो वह एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इस बीच अचानक नीम का पेड़ गिर पड़ा जिसमें दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- आंधी ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, कई मवेशी भी मरे परिजनों की माने तो वह परिषदीय स्कूल बारीगांव में भोजन बनाने का काम करती थी। महिला की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे पेड़, उड़े छप्पर यह भी...