बुलंदशहर, फरवरी 6 -- औद्योगिक क्षेत्र में गत 2 फरवरी को युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुर्जा क्षेत्र के गांव दिनोल निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसका भाई शिवकुमार खुर्जा पॉटरी में लेवर का काम करता था। उसकी जान पहचान वहां काम करने वाली एक महिला से हो गई। आरोप है कि महिला ने उसके भाई को शादी का झांसा देकर अपने बस में कर लिया और उसके सारी कमाई को हड़पती रही। जब उसके भाई ने शादी के लिए कहा तो वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रही। जिसके चलते उसका भाई खुर्जा से नौकरी छोड़कर सिकंदराबाद उद्योग क्षेत्र में नौकरी करने लगा। गत 2 फरवरी को उसके भाई ने उस महिला के आर्थिक, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली। महिला उससे दो लाख की मांग कर रही थी। ...