महिला के उत्पीड़न से तंग आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
एटा, मई 9 -- महिला के उत्पीड़न से तंग आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद महिला मृतक के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले महिला के परिजनों की ओर से पिटाई से आहत होकर शहर से गांव पहुंच गए थे। भाई का आरोप है कि जमीन, नौकरी हड़पने के लिए महिला उत्पीड़न करती थी। थाना पिलुआ के गांव दरबपुर निवासी अरवेन्द्र सिंह (45) पुत्र महावीर सिंह जूनियर हाईस्कूल अहरमई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पहली पत्नी सुमन की 12 साल पहले मौत हो गई थी। दो बच्चें है। बड़े भाई मनेन्द्र सिंह ने बताया कि पत्नी सुमन की मौत के बाद नीरु भाई के संपर्क में आई और करीब नौ साल से दोनों साथ रह रहे है। दोनों की शादी नहीं हुई है। महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था। बताया कि महिला निधौली रोड स्थित हीरानगर में अरवेंद्र के साथ किराये के मकान में रहती थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.