बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- चंडी प्रखंड का कृषि कार्यालय बना रणक्षेत्र पीड़िता ने थाना पहुंचकर की पुलिस से शिकायत चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित कृषि कार्यालय सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कृषि समन्वयक जितेन्द्र कुमार ने महिला कृषि समन्वयक विभा कुमारी का गला पकड़ लिया और उन्हें जूते से मारा। पीड़िता का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि पंचायतों में मक्का का बीज वितरण करने को लेकर कर्मियों से बातचीत कर रही थी। तभी जितेन्द्र उनके उपर गलत तरीके से बीज वितरण करने का दबाव बनाने लगे। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी मना करने पर बहस की, फिर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनका गर्दन पकड़ लिया और जूता निकालकर सिर पर मारने लगे। अन्य ...