शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के उमरोरा गांव निवासी मोहित शुक्ला ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर पत्नी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई हैं। मोहित के अनुसार उनकी पत्नी पूनम शुक्ला को 25 मई को पेट में दर्द होने पर खुटार रोड स्थित लाइफ केयर अस्पताल में दिखाया गया था। आरोप है कि डॉक्टर तसलीम अली और फारुख अली ने जांच के बाद इलाज शुरू किया। 31 मई को हालत खराब होने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की पीजीआई में मौत शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से उनकी पत्नी की एनएसए नली, बच्चेदानी और आंत काट दी गई,...