महिला की हत्या में पति सहित चार गिरफ्तार, खुरपी बरामद
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदपुरा गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद में चांदनी देवी की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त खुरपी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतका का पति रविरंजन राय, सास ललिता देवी, ससुर कृष्णदेव राय और देवर अजीत राय शामिल है।एसडीपीओ पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपितों ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया था। यह भी पढ़ें- महिला की हत्या में पति सहित चार गिरफ्तार, खुरपी बरामद एसडीपीओ ने बताया कि थानेदार कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.