नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास मिले महिला के शव के मामले में हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। महिला की पहचान 23 वर्षीय कविता सिंह के रूप में हुई। वह मूलरूप से साहिबाबाद की रहने वाली थी। उसका पति शंकर दिल्ली में एक होटल पर काम करता है। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है। महिला भी दिल्ली में ही बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। शुरुआत में पुलिस ने पति को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन ...