जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- अरवल निज संवाददाता महिला की हत्या के मामले में शहर तेलपा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति चन्दन कुमार एवं बाला कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों शहरतेलपा थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव का रहने वाला है। विदित हो कि 29 वर्षीय महिला राधा कुमारी की पीट- पीटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में 21 अक्टूबर को रामपुर निवासी मृतका की मां कोसमी देवी के लिखित आवेदन पर शहर तेलपा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी राधा कुमारी की शादी चंदन कुमार के साथ आज के दस वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही चन्दन कुमार मेरी बेटी को हमेशा मारता-पिटता रहता था। इस वर्ष 20 अक्टूबर की रात में उनकी बेटी राधा कुमारी को चन्दन कुमार एवं उसके घरवालों के द्वारा लाठी डंडा स...