हरदोई, अगस्त 22 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के मंगोलापुर गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी छोटू उर्फ सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कोमल पत्नी सत्यपाल निवासी लालपालपुर का शव 15 अगस्त को गांव में मिला था। परिजनों की तहरीर पर पति सत्यपाल और साथी छोटू उर्फ सत्यप्रकाश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपी छोटू उर्फ सत्यप्रकाश निवासी लालपालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सत्यपाल को पुलिस पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार कोमल का पति सत्यपाल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली देहात पुलिस मामले की व...