मधेपुरा, मार्च 16 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा थाना क्षेत्र में पचरासी- चिरौरी सड़क पर महेल बहियार के पास शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट व स्कार्पियो से कुचल कर महिला की हत्या किए जाने के बाद मृतका के परिजनों ने घंटों हंगामा किया। घटना में शामिल बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो स्वामी को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फलौत, आलमनगर, पुरैनी समेत अन्य थाने से पुलिस बुलाई गयी। इसके बाद वाहन स्वामी को मृतका के परिजनों के बीच से हटाया गया। मालूम हो कि आलमनगर थाना क्षेत्र के बसनबाड़ा पंचायत के पुरैनी बासा वार्ड 10 निवासी गोविंद कुमार सिंह ने अपनी पत्नी रुबी कुमारी (30) की बदमाशों द्वारा मारपीट करने के बाद स्कार्पियो से कुचल कर उसकी हत्या किए जाने की बा...