प्रमुख संवाददाता, जुलाई 14 -- यूपी के मेरठ से एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है। जहां टीपीनगर की नई-बस्ती में महिला की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को पति ने ही अंजाम दिया। घटना छिपाने के लिए परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी और लाश लेकर श्मशान पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंच गई। जलती चिता से लाश निकाली गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। नई बस्ती निवासी सुरेश उर्फ टीटू मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 45 वर्षीय विमलेश को लहूलुहान हालत में परिजन रविवार रात को पहले तो लोकप्रिय हॉस्पिटल और इसके बाद केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि महिला का ज्यादा खून बहने के कारण बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए। परिजनों ने आननफानन में अंतिम संस्कार की ...