महिला की हत्या के आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
बोकारो, जुलाई 27 -- चंद्रपुरा के राजाबेड़ा रेलवे हाल्ट बस्ती निवासी 52 वर्षीया सूरजी देवी के हत्यारे को चंद्रपुरा पुलिस ने सोमवार को तेनुघाट जेल भेज दिया। आरोपी दिलीप निषाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिस हथियार/तलवार से हत्या की गई थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के कठिन मेहनत के बाद रविवार को एक झाड़ी में उक्त तलवार टंगा हुआ मिला था। गांव के ही दो लोग जिसमें बाप बेटे शामिल थे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। बताया गया है कि रोहित के पुत्र दिलीप नामक युवक ने आपसी रंजिश की वजह से शुक्रवार को ही सूरजी की हत्या तलवार से वार कर कर दी थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: महिला की हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कड़ाई से की गई पूछताछ में दिलीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सोमवार को उसे हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.