महिला की हत्या का अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 9 -- अरवल,निज संवाददाता। करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर मन्नत स्कूल के समीप एनएच-110 पर महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र कुमार ग्राम बोधी बिगहा थाना मेंहदिया, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को करपी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि बाजितपुर मन्नत स्कूल के पास एनएच-110 पर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.