बुलंदशहर, मार्च 15 -- चौकी क्षेत्र के गांव घुंघरावली में एक महिला का सिर कटा हुआ शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने धड़ से गर्दन काटकर अलग दूर फेंक दी। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सुनसान जंगल में पहली बार हुई जघन्य घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। रविवार सुबह चौकी क्षेत्र के गांव घुंघरावली-फरीदा बांगर स्थित रजवाहे की कच्ची पटरी किनारे विजयपाल के खेत में करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गर्दन कटा शव पड़ा होने की खबर मिलते ही सीओ स्याना रामकरन, एसओ रामकिशोर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। घंटों प्रयास के बावजूद रजवाहे के पानी में...