मेरठ, फरवरी 25 -- मवाना। मवाना खुर्द स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दो दिन पहले मिले महिला के शव मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। बताया गया कि पुलिस चौकी के पास हाईवे किनारे एक खेत में दो दिन पहले महिला का शव मिला था। हत्या कर शव फेंकने की बात कही रही थी। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा तेजाब से जला दिया था। उसके हाथ भी जले हुए थे। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया था। काफी प्रयास के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी ने हत्या के पर्दाफाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की थी। पुलिस आसपास के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.