नवादा, मार्च 30 -- हिसुआ, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राज बिगहा गांव में दो बच्चे की मां की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मुकेश कुमार यादव की पत्नी कान्ति देवी के रूप में की गई है। मृतका का मायके जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के परसा गांव में है। मायके के परिजनों ने हत्या कर बिना सूचना दिए शव को जला देने का आरोप लगाया है। हत्या का आरोप उसके पति, देवर और चचेरे देवर पर लगाया गया है। घटना की जानकारी मायके के परिजनों को किसी अन्य के द्वारा मोबाइल से मिली। मृतक के पिता बलदेव प्रसाद ने बताया कि पुत्री की शादी दस वर्ष पूर्व राज बिगहा निवासी रविंद्र यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव संग हुई थी। रविवार की देर रात बेटी की हत्या कर शव जला दिए जाने की खबर मिली। सुबह जब अपने परिजनों संग बेटी के ससुराल पहुंचे, तब वहां बेटी को...