प्रयागराज, जनवरी 30 -- फूलपुर (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर थानाक्षेत्र के बलकरनपुर गांव में गुरुवार रात बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित कुंए से बोरी में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त गांव की ही 35 वर्षीय सीमा गौतम के रूप में हुई। सीमा एक सप्ताह से लापता थी जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। सीमा के मायके वालों ने उसके पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौहानी बहरिया निवासी सीमा की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व बलकरनपुर निवासी राजमिस्त्री अनिल गौतम से हुई थी। सीमा के तीन बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि बीते तीन-चार वर्षों से अनिल गांव की ही दूसरी महिला के साथ अल्लापुर में अलग रहता है। 22 जनवरी को सीमा अचानक घर से लापता हो गई...