कोटा, मार्च 23 -- राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को कोटा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला की हत्या कर मौके की स्थिति को लूटपाट बताने की कोशिश की थी। आरोपी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या की थी। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रविवार शहर के आर के पुरम थाना इलाके के गणेश नगर इलाके में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके वाली जगह पर जांच करने पर ऐसा लग रहा था जैसे लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की गई हो। यह भी पढ़ें- राजस्थान के बालोतरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.