महिला की सर्पदंश से मौत
बलिया, जून 11 -- पूर। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज निवासी 40 वर्षीय सवित्री देवी की बुधवार की रात सर्पदंश से मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि भोजन करने के बाद महिला घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच रात करीब एक बजे सांप ने डंस लिया। हालत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव-घर में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से महिला की मौत यह भी पढ़ें- सर्प दंश से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.