महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी विशेश्वर यादव की पत्नी 22 वर्षीया प्रियंका कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना में मृतका के पिता सुखनदी गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना को लेकर ससुराल वालों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। उसके बाद प्रियंका ने कीटनाशक खा ली। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उक्त मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.