किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के सिंहिया कुलामनी में ससुराल में 25 वर्षीय महिला रोजी बेगम की संदिग्ध मौत मामले में सदर थाना की पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है। रविवार को उक्त युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है की महिला रोजी बेगम की हत्या में कौन कौन से लोग शामिल थे। यहां बता दें कि महिला रोजी बेगम का शव शुक्रवार की रात्रि को सिंघिया कुलामनी स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला था। यह भी पढ़ें- घर में फंदे से संदेहास्पद स्थिति में मिली नवविवाहिता की लाश मृतक के मायके वालो की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल...