बलिया, मई 14 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा निवासी उत्तम चंद चौहान ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी 27 वर्षीय अनिता की शादी 12 मार्च 2019 को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी निवासी अर्जुन चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद ससुराल के लोग उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई तथा उन्हें समझाया गया, हालांकि इसके बाद भी उनके व्यवहार में परिवर्तन नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन बंदी आरोप लगाया है कि निगरानी के लिए अनिता के मोबाइल में फोन रिकार्डर भी लगा रखा था। आरोप लगाया है कि दो माह की गर्भवती मेर...