रुद्रपुर, मार्च 5 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बिचुआ निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन प्रियंका की शादी सुनखरी गांव में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एएसआई चंचल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रियंका की तबीयत खराब होने पर उसे सितारगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने बता...