इटावा औरैया, अगस्त 27 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर पति उसको लेकर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन उसकी मौत होने के बाद शव को छोड़कर पति भाग निकला। ससुरालियों ने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित सती का अड्डा निवासी विजय की पत्नी रागिनी की बुधवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। पति विजय उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में डाक्टरों ने इलाज किया लेकिन उसकी मौत हो गई। डाक्टरों को पति ने बताया था कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। उधर मौत से घबराकर पति विजय पत्नी के शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकला। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद पिलखर से मायके वाले रोते बिलखते पहुंचे। मां मुन्नी देवी ने...