महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर, जून 8 -- मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में रविवार दोपहर गृह कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी मोहित की शादी लगभग पांच वर्ष पहले जूली पुत्री जय किशन निवासी उइछा थाना मंगलपुर के साथ हुई थी। उसकी एक तीन वर्ष की पुत्री परी है। 25 मई को उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया था। मोहित अपनी पत्नी बच्चे के साथ प्लाट पर बने घर पर रहते थे। बच्चे के जन्म के कारण जूली की बहन की 12 वर्ष की बेटी मधु यहीं पर आई थी। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था, जिस पर मायके के लोग कई बार समझौता करवा चुके थे। रविवार दोपहर मधु दुकान पर बिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.