इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। बसरेहर क्षेत्र के पत्तापुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्तापुरा गांव निवासी 20 वर्षीय नंदनी पत्नी अमित यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। नंदनी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई आनंद निवासी राजा का ताल थाना टूंडला फिरोजाबाद ने बताया कि नंदनी की शादी पांच मार्च 2025 को अमित यादव से हुई थी। नंदनी अपने पीछे पांच माह के ...