बिजनौर, अप्रैल 2 -- शेरकोट। नगर निवासी एक महिला की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि गृह क्लेश में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई और तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही। जानकारी के अनुसार शेरकोट के मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय महिला का पति सब्जी बेचने गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे धामपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मायके वालों...