इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- इटावा । महिला की अचानक बिगड़ी तबियत के बाद अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उधर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी 36 साल की कीर्ति की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर ससुराली उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान कीर्ति की मौत हो गई। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बहन कीर्ति को पिछले करीब छह महीने से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराली परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते बहन को जहर देकर मार...