गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। लोकरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झाबोदा गांव निवासी मृतका के पिता शशिकांत ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी बेटी इंदू ने अपनी मर्जी से लोकरा गांव निवासी पारस के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के समय कोई दान-दहेज नहीं दिया गया था, हालांकि इंदू अपने साथ कुछ जेवरात लेकर आई थी। यह भी पढ़ें- शादी के एक माह में ही प्रीति को मार दिया, पति और सास को उम्रकैद; 75-75 हजार जुर्माना भीदहेज के लिए प्रताड़ना पिता ने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने से नाराज होकर पति पारस और सास संतोष इंदू को लगातार मारते-पीटते थे और मायके से पैसे व दहेज लाने का दबाव ...