बरेली, जून 15 -- मीरगंज, संवाददाता। संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ गई। मंगलवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मायके वालों ने 112 पर कॉल कर हत्या का आरोप लगाया। बुधवार को शव को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक हुई। यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतहत्या का आरोप मंडनपुर की 23 वर्षीय हेमवती पत्नी रामेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से घर में हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे 10:30 बजे बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को हेमवती की अस्पताल में 2:14 बजे मौत हो गई। मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। इज्जतनगर थाने की पुलिस की सूचना पर मीरगंज थाने की उप निरीक्षक नीतू गौतम टीम के साथ पहुंच गईं। पुलिस ने ...