मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया पंचायत के सदपुरा गांव के वार्ड तीन में रविवार की रात विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। ससुरालवालों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका रविरंजन राय की पत्नी चांदनी देवी (26) थी। घटना के बाद से पति फरार है।सूचना पर पहुंचे थानेदार कमलेश कुमार ने छानबीन की। मौके से चांदनी की सास, ससुर, देवर व एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने के देसुआ भगवानपुर निवासी चांदनी के पिता रामवृक्ष राय ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब छह साल पहले चांदनी की शादी की थी। उसे दो बेटी और एक बेटा है।रविवार को पुत्री ने पारिवा...